हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली…

नयी दिल्ली, 22 जुलाई  2022 : दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र से आत्म हत्या की घटना सामने आ रही है जहाँ दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने शुक्रवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि अपराह्न करीब पौने एक बजे दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के कर्मियों ने लक्ष्मी नगर थाना परिसर के अंदर देखा कि हेड कांस्टेबल नरेंद्र ने लक्ष्मी नगर पुलिस कॉलोनी के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी अपनी कार में खुद को गोली मार ली।