एपल आज लॉन्च करेगी iPhone 17 सीरीज, नए फीचर्स के साथ AirPods Pro 3 और Watch 11 भी होंगे पेश

क्यूपर्टिनो (कैलिफोर्निया)। टेक दिग्गज एपल आज अपने वार्षिक इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम रात 10:30 बजे से एपल पार्क में शुरू होगा।
iPhone 17 सीरीज – चार मॉडल्स के साथ सबसे पतला iPhone
इस बार iPhone 17 सीरीज में 4 मॉडल्स पेश होंगे।
‘iPhone Plus’ की जगह नया सबसे पतला iPhone शामिल होगा।
भारत में स्टैंडर्ड iPhone 17 की कीमत लगभग ₹79,900 से शुरू हो सकती है, जबकि टॉप मॉडल प्रो मैक्स की कीमत ₹1,64,900 तक जा सकती है।
लॉन्च के बाद पुराने प्रो मॉडल्स और 5–7 साल पुराने iPhones को बंद किया जाएगा। हालांकि, ये फ्लिपकार्ट-अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर स्टॉक खत्म होने तक उपलब्ध रहेंगे।
डिजाइन और डिस्प्ले
iPhone 17 Pro में पहली बार एल्यूमीनियम फ्रेम और ग्लास फिनिश बैक मिलेगा।
मैट फिनिश वाला LTPO OLED डिस्प्ले नैनो-टेक्सचर कोटिंग के साथ आएगा, जो धूप में रिफ्लेक्शन घटाएगा और स्क्रैच से बचाएगा।
डायनेमिक आइलैंड पहले से छोटा होगा।
कैमरा अपग्रेड्स
सभी मॉडलों में 24MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।
प्रो मॉडल्स में तीनों रियर कैमरे 48MP के होंगे और 48MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3.5x से 8x ऑप्टिकल जूम मिलेगा।
पहली बार 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और फ्रंट-रियर कैमरा से एक साथ वीडियो शूट करने का फीचर मिलेगा।
परफॉर्मेंस और बैटरी
नए A19 Pro चिप से गेमिंग, AI और मल्टीटास्किंग तेज व पावर-एफिशिएंट होगी।
प्रो मॉडल्स में रैम बढ़कर 12GB होगी।
बैटरी 5000mAh+ होगी, साथ ही 35W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
रिवर्स वायरलेस चार्जिंग से AirPods और Watch चार्ज किए जा सकेंगे।
कनेक्टिविटी और कूलिंग
WiFi 7 चिप के साथ 40Gb/s तक की स्पीड और लो-लेटेंसी का सपोर्ट मिलेगा।
नया कूलिंग सिस्टम लंबी गेमिंग और 4K/8K वीडियो रिकॉर्डिंग में फोन को ठंडा रखेगा।
अन्य प्रोडक्ट्स
AirPods Pro 3 पेश किए जाएंगे, जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स होंगे।
Apple Watch Series 11 भी लॉन्च होगी, जो नए OS 26 और लिक्विड ग्लास इंटरफेस के साथ आएगी।

