रायपुर कोर्ट ने सूर्यकांत तिवारी को दूसरी जेल शिफ्ट करने की अर्जी खारिज की
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने जेल प्रशासन की ओर से लगाई गई अर्जी को खारिज कर दिया।
दरअसल, जेल प्रशासन ने आरोप लगाया था कि सूर्यकांत तिवारी जेल में हंगामा करता है और जांच में सहयोग नहीं करता। 20 जुलाई को जब जेल टीम उसके बैरक में जांच के लिए पहुंची, तब उसने टीम से दुर्व्यवहार किया और जांच में सहयोग नहीं किया। इस पर जेल प्रशासन ने ACB-EOW की स्पेशल कोर्ट में शिफ्टिंग की अर्जी लगाई थी, लेकिन बुधवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
कोयला घोटाले का मास्टरमाइंड
कोयला लेवी घोटाले में निलंबित IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। इनमें से रानू, सौम्या और समीर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। सूर्यकांत तिवारी अभी भी जेल में बंद है।
इस घोटाले में आरोप है कि कोयले के परिवहन और परमिट प्रक्रिया में हेराफेरी कर 570 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई। व्यापारी प्रति टन 25 रुपए के हिसाब से रकम सूर्यकांत तिवारी के लोगों तक पहुंचाते थे और उसके बाद खनिज विभाग द्वारा पीट पास और परिवहन पास जारी किया जाता था।
कोयला घोटाले में FIR के नामजद आरोपी:
-
कवासी लखमा, विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री
-
देवेंद्र यादव, विधायक
-
अमरजीत भगत, पूर्व खाद्य मंत्री
-
बृहस्पत सिंह, पूर्व विधायक
-
गुलाब कमरो, पूर्व विधायक
-
शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक
-
चंद्रदेव प्रसाद राय, पूर्व विधायक
-
यूडी मिंज, पूर्व विधायक
-
समीर विश्नोई, निलंबित IAS
-
रानू साहू, निलंबित IAS
-
सौम्या चौरसिया, पूर्व उप सचिव, सीएम कार्यालय
-
संदीप कुमार नायक, सहायक खनिज अधिकारी
-
शिवशंकर नाग, खनिज अधिकारी
-
सूर्यकांत तिवारी, कोल कारोबारी
-
मनीष उपाध्याय
-
रौशन कुमार सिंह
-
निखिल चंद्राकर
-
राहुल सिंह
-
पारिख कुर्रे
-
मोइनुद्दीन कुरैशी
-
वीरेंद्र जायसवाल
-
रजनीकांत तिवारी
-
हेमंत जायसवाल
-
जोगिंदर सिंह
-
नवनीत तिवारी
-
दीपेश टांक
-
देवेंद्र डडसेना
-
राहुल मिश्रा
-
रामगोपाल अग्रवाल, तत्कालीन कोषाध्यक्ष, कांग्रेस
-
राम प्रताप सिंह, तत्कालीन प्रवक्ता कांग्रेस
-
विनोद तिवारी, पीईपी
-
इदरीश गांधी, पीईपी
-
सुनील कुमार अग्रवाल
-
जय
-
चंद्रप्रकाश जायसवाल
-
लक्ष्मीकांत तिवारी
