देश के इस राज्य में पेट्रोल डलवाने के लिये मास्क हुआ अनिवार्य…

नई दिल्ली, 19 जुलाई 2022 : देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई हैं। राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ी है। वही अगर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की बात करे तो कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। ऐसे में भुवनेश्वर नगर निगम के आदेश के बाद राजधानी की सभी पेट्रोल पंप पर ‘मास्क नहीं तो ईंधन नहीं’ का अभियान दोबारा शुरू किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रतिदिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस अभियान के मद्देनजर सभी पेट्रोल पंप पर बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से मास्क नहीं तो ईंधन नहीं अंकित किया गया है। साथ ही भुवनेश्वर नगर निगम के आदेश के बाद पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए आने वाले सभी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पेट्रोल पंप के सभी कर्मचारी कोविड के नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं।’

उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि इन दिनों करीब 75-80 फीसदी लोग पेट्रोल पंप पर मास्क पहन कर पेट्रोल या डीजल भरवाने आते हैं। वहीं, जिनके पास मास्क नहीं होता है, उन्हें हम फ्री मास्क देते हैं।

You may have missed