टीएस सिंहदेव विधायक दल की बैठक मे नही होगे शामिल…

रायपुर, 17 जुलाई 2022 : मंत्री टीएस सिंहदेव विधायक दल की बैठक मे शामिल नही होगे। आज शाम 7 बजे से विधायक दल की बैठक होनी है, लेकिन खबर है कि नाराज टीएस सिंहदेव इस बैठक में शामिल नही होगे। इससे पहले कल शाम ही उन्होने पंचायत मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने चार पन्ने का पत्र भी मंत्री पद छोड़ने के साथ लिखा था, जिसमेें उन्हें इस्तीफे की वजह भी बताई है।

कल राष्ट्रपति चुनाव होना है, उससे पहले आज विधायक दल की बैठक होनी है। बैठक में सभी विधायक को बुलाया गया है, लेकिन सूत्र बताते है। टीएस सिंहदेव बैठक में शामिल नही होंगे। कल टीएस दिल्ली चले जायेंगे। दरअसल का राष्टपति चनाव का वोट होना है, लिहाजा उस मतदान में सिंहदेव शामिल होंगे।