RAIPUR NEWS : चाकू से लोगों को डराने- धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

रायपुर, 16 जुलाई 2022 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी के मामले रुकने का नाम नही ले रही है। तेलीबांधा पुलिस ने चाकू लहराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिला कि एक ब्यक्ति जल विहार कालोनी तेलीबांधा मे लोहे का चाकू लेकर लोगो को डरा धमका रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुचकर आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगदीश नायक उर्फ जग्गू निवासी पंचशील नगर भर्गोसन कालोनी थाना सिविल लाईन जिला रायपुर का रहने वाला बताया। आरोपी के पास से एक नग लोहे का धारदार चाकू जब्त किया है।