टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा, भूपेश बघेल कैबिनेट में मचा हड़कंप…
रायपुर, 16 जुलाई 2022 : छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) ने इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले ने भूपेश बघेल कैबिनेट में हड़कंप मच गया है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है।
बताया जा रहा है कि पंचायत विभाग में मंत्री टीएस सिंहदेव को बगैर विश्वास में लिए उनके विभाग से संबंधित फैसले लिए जा रहे थे, जिससे नाराज होकर टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दिया है।
