पिता ने अपनी ही बेटी को बनाई हवस का शिकार, फिर गला दबाकर कर दी हत्या…
महाराष्ट्र, 15 जुलाई 2022 : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ एक पिता ने 10 साल की लड़की से दुष्कर्म किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
भिवंडी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सी आर काकड़े ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के लिए 34 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची से दुष्कर्म किया और बाद में एक कपड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल में भेजा गया और भारतीय दंड संहिता तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया है।
