छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 39 नए डॉक्टरों की नियुक्ति
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 39 नए संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इनमें 31 चिकित्सा अधिकारी और 8 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि इन डॉक्टरों को राज्य के विभिन्न शासकीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में पदस्थ किया गया है, जिससे इलाज की प्रक्रिया में तेजी आएगी और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।
इन अस्पतालों में मिली नई नियुक्तियां
विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति निम्नलिखित अस्पतालों में की गई है:
-
डॉ. रितु बघमार – जिला अस्पताल, बलौदा बाजार-भाठापारा
-
डॉ. गौरव दानी – जिला अस्पताल, बेमेतरा
-
डॉ. अशफाक हुसैन – जिला अस्पताल, दंतेवाड़ा
-
डॉ. संतराम चुरेन्द्र व डॉ. ऋचा वर्मा – जिला अस्पताल, दुर्ग
-
डॉ. संजय कुमार सिंह – जिला अस्पताल, जांजगीर-चांपा
-
डॉ. मिलिंद मनोहर देवधर – शहरी सामुदायिक केंद्र, रायपुर
-
डॉ. शिवम जायसवाल – जिला अस्पताल, सूरजपुर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा इन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।
