रायपुर में नई बाइक पर थूकने की कीमत चुकाई जान, पड़ोसी ने हंसिए से काट डाला

रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में एक युवक की हंसिए से गला काटकर हत्या हो गई। हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही की है। आरोपी का कहना है कि उसके पड़ोसी रंजीत साहू को उसकी ज्यादा तनख्वाह से जलन होती थी। रंजीत अक्सर आरोपी मनोज साहू को गुस्से-गुस्से में यह बात बोलते रहता था ।

बुधवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। वे दोनों घर के सामने लड़ने लगे। मनोज ने गाली-गलौज करते हुए अपने घर से हंसिया लाकर उस पर हमला कर दिया। गले में पड़ा हंसिया, मौके पर मौत हो गई। आरोपी ने हंसिए से रंजीत के गले पर हमला किया, जिससे उसका गला कट गया। कंधे के पास भी हंसिए से वार किया। हमले के बाद वो बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके शरीर से तेजी से खून निकलने लगा।

पुलिस ने आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के अनुसार, रंजीत को उसकी नई बाइक से जलन होती थी। रंजीत ने मनोज के सामने नई बाइक पर थूक दिया था, जिससे मनोज को गुस्सा आ गया और उसने हत्या कर दी। रंजीत के चार बच्चे हैं और वह अपने घर की पूरी जिम्मेदारी उठाता था।