रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार, रायपुर नगर पालिक निगम सचिवालय द्वारा 20 मार्च 2025, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आहुत की गई है। यह बैठक नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में होगी। इस बैठक की जानकारी नगर निगम सचिव श्री सूर्यकान्त श्रीवास्तव ने दी है।