CG CRIME NEWS : महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, चेहरे और गुप्तांग पर मिले चोट के निशान…

रायपुर, 03 जुलाई 2022 : जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है।  जहाँ एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। शव उसके घर में ही जमीन पर अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला हुआ मिला है। महिला के चेहरे और गुप्तांग पर चोट के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड-2 निवासी मंजू मानिकपुरी (55) के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। महिला घर में अकेले रहती थी और दूसरों के घरों में काम किया करती थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed