पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान से दी जाएगी विदाई

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गुरुवार रात 92 वर्षीय मनमोहन सिंह का निधन हो गया था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। हार्ट संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शाम 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसमें देशभर से सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।