आयुक्त ने खमतराई बाजार सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया, आधुनिक सुविधाओं के शीघ्र कार्यान्वयन के दिए निर्देश
December 23, 2024 Yogesh Katre
रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जोन 1 के अंतर्गत खमतराई बाजार क्षेत्र के सुलभ शौचालय काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान सुलभ इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ के उपनियंत्रक श्री नवीन झा, जोन 1 के आयुक्त श्री हितेंद्र यादव, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता श्री रधुमणी प्रधान, श्री गजाराम कंवर, श्री डी.के. पैकरा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही उपस्थित थे।

आयुक्त ने सुलभ शौचालयों को आमजन के लिए और अधिक उपयोगी बनाने हेतु क्यूआर कोड, पेमेंट मशीन और इनसीनेटर मशीन जैसे आधुनिक उपकरणों को प्राथमिकता से स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां ये सुविधाएं वर्तमान में उपलब्ध नहीं हैं, वहां तत्काल इन्हें उपलब्ध कराया जाए।
इस कदम से शौचालयों का उपयोग अधिक सुलभ और तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जा सकेगा। आयुक्त ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि शहरवासियों को स्वच्छ और सुविधाजनक सेवाएं मिलें।

