चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह को दी शुभकामनाएं, कानून-व्यवस्था पर चर्चा
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के साथ महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष कन्हैया गुप्ता, नरेन्द्र हरचंदानी, जय नानवानी, मंत्री नीलेश मूंधड़ा, शंकर बजाज, राजेंद्र खटवानी, प्रशांत गुप्ता, जयंत मोहता, युवा चेम्बर उपाध्यक्ष हिमांशु वर्मा, जयराज गुरुनानी, विक्रम केवलानी, ठाकुरदास लुल्ला और विजय चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इ स सौजन्य भेंट के दौरान व्यापारिक समुदाय के हितों और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
