बीमा पर जीएसटी घटाने का प्रस्ताव टला, अगली बैठक में होगा निर्णय
December 21, 2024 Yogesh Katre
जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक में स्वास्थ्य और टर्म इंश्योरेंस पर जीएसटी घटाने का प्रस्ताव फिलहाल टाल दिया गया है। काउंसिल ने राज्यों के विरोध के कारण इस प्रस्ताव पर निर्णय अगले सत्र तक के लिए स्थगित कर दिया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि इस पर और अध्ययन किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की, और इसे जैसलमेर में आयोजित किया गया। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बीमा पर जीएसटी घटाने का प्रस्ताव अगली बैठक में लाया जाएगा। बैठक में विभिन्न वस्तुओं पर जीएसटी दरों में बदलाव के निर्णय भी हुए हैं, जिसमें कुछ वस्तुओं पर टैक्स घटाने और लग्जरी आइटम्स पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया गया है।

