मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने रामानुजन जी को याद करते हुए कहा, “श्रीनिवास रामानुजन न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के महानतम गणितज्ञों में से एक थे। उन्होंने गणित के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान दिया।”
श्री साय ने यह भी कहा कि उनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जो उनकी गणित के क्षेत्र में अतुलनीय उपलब्धियों की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने रामानुजन के योगदान को सराहा और कहा कि उनका कार्य हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।