रायपुर के नए एसपी लाल उमेद सिंह का एक्शन मोड: गुंडे-बदमाशों को दी सजा
December 21, 2024 Yogesh Katre
रायपुर के नए एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पदभार संभालते ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की शुरुआत की। शनिवार को उन्होंने शहर के सभी पुलिस थानों के गुंडों और बदमाशों को क्राइम ब्रांच ऑफिस बुलाया और उन्हें बाहर मुर्गा बनने की सजा दी। इस सजा में चाकूबाज, लुटेरे और आदतन अपराधी शामिल थे, जिनसे एसपी ने जमकर पूछताछ की।
लाल उमेद सिंह आदिवासी बहुल मझगवां के एक छोटे से गांव से आते हैं। 1996 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी के रूप में उन्होंने दुर्ग जिले से अपनी पुलिस सेवा की शुरुआत की थी। उनके करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के बाद, 2016 में उन्हें आईपीएस में पदोन्नति मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा भी संभाली है और अब रायपुर में अपनी कड़ी पुलिसिंग से अपराधियों में खौफ पैदा कर रहे हैं।

