CGPSC भर्ती विवाद में टामन और गोयल CBI की रिमांड में…

रायपुर। CGPSC भर्ती विवाद में CBI को टामन सोनवानी और श्रवण गोयल की रिमांड मिल गई है। CBI ने सोमवार को CGPSC के पूर्व प्रमुख IAS अफसर टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 7 दिन की रिमांड पर सौंप दिया गया।

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि गोयल ने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका गोयल को डिप्टी कलेक्टर के पद पर भर्ती करने के लिए टामन से सौदेबाजी की। भर्ती प्रक्रिया के दौरान टामन की पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पदमिनी सोनवानी के एनजीओ में गोयल ने दो ​किस्तों में 20 लाख और 25 लाख रुपए जमा किए।

इन्हीं पैसों से सोनवानी ने पैतृक गांव में स्कूल बनवाया है। टामन और गोयल के वकीलों ने कोर्ट में सीबीआई की कार्रवाई को गलत बताते हुये कहा कि गोयल निजी कंपनी के डायरेक्टर हैं। उनकी कंपनी सीएसआर फंड के तहत अलग-अलग संस्थाओं को पैसे देती है। उसी के तहत उन्होंने ग्रामीण विकास समिति को पैसे दिए हैं और उस पैसे से बिल्डिंग बनाई गई है।

You may have missed