CG NEWS : युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ रचाई शादी, कार्ड में लिखवाए दोनों के नाम…
रायपुर, 10 जून 2022 : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से अनोखी खबर आ रही है। जहा एक युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ शादी रचाई। हैरान करने वाली बात यह है की दूल्हा दो बच्चों का पिता है। शादी रचाने के लिए दोनों दुल्हनें अपनी बेटियों को लेकर मंडप में पहुंची थीं। शादी के बाद दूल्हे ने कहा कि मुझे तो दोनों से प्यार हो गया है। अब जीवनभर उनका साथ दुंगा।
यह शादी केशकाल के ईरागांव क्षेत्र के ग्राम उमला में हुई है। ग्राम आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम के परिवार वालों ने पहले गांव के रजनसिंह सलाम से शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों की समाज के बीच सगाई भी करा दी गई और दुर्गेश्वरी रहने के लिए रजनसिंह के घर आ गई। कुछ माह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच रजनसिंह को आंवरी की सन्नो बाई गोटा से भी प्रेम हो गया।
रजनसिंह और सन्नों का प्रेम प्रसंग इतना आगे बढ़ा कि वह भी गर्भवती हो गई। उसने भी एक बेटी को जन्म दिया। जब इस घटना की जानकारी लोगो को हुई तो समाज की बैठक हुई और उसमें दोनों युवतियों ने रजनसिंह के साथ शादी करने के लिये तैयार हो गई। फिर समाज ने दोनों युवतियों की शादी रजनसिंह से करा दिया।
आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष ने बताया कि शादी कार्ड छपवाए गए। शादी कार्ड में दोनों युवतियों का नाम लिखवा दिया । 8 मई को लगन और टिकावान रखा गया था।
