कोरबा जिले के अभिषेक ने किक बॉक्सिंग में जीता ब्रांज व सिल्वर मेडल…

कोरबा। नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप गोवा में आयोजित की गई। इसमें कोरबा जिले के अभिषेक खांडेकर ने भाग लेते हुए ब्रांज और सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

अभिषेक ने सेमीफाइनल में पंजाब की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया और ब्रांज के साथ ही सिल्वर मेडल हासिल किया। वे निर्मला इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रह चुके हैं। अपने स्कूल के दिनों से ही किक बॉक्सिंग और ताइक्वांडो में अच्छा प्रदर्शन करते आए है। अभिषेक ने बताया कि वह रोज अभ्यास करते है। कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल हुआ है।