शासकीय दूधाधारी मठ महिला महाविद्यालय में मनाया गया पर्यावरण दिवस…

रायपुर, 06 जून 2022 : शास दूधाधारी मठ महिला महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस मनाया गया छात्राओं ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर प्लांटेशन किया, इस अवसर पर महाविद्यालय के रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे छात्रावास की छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं  को  पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के लोगों को जागरूक करने की  शपथ दिलाई गई।

प्राचार्य डॉ किरण गजपाल,   वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ श्रद्धा गिरोलकर , छात्रावास प्रभारी एवं यूथरेडक्रॉस  सोसाइटी की संयोजक डॉ प्रीति शर्मा , डॉ वैभव आचार्य ने महाविद्यालय परिवार के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया ।

You may have missed