दसवी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, बोर्ड परीक्षा में दो विषय में थी फैल…

Oplus_131072

बलरामपुर : जिले में आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां रामानुजगंज की कक्षा दसवीं की छात्रा ने दो विषय में पूरक आने से आज सुबह 9:00 बजे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सूचना मिलते ही मायके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी मनोज सिंह की पुत्री रेखा कुमारी शासकीय कस्तूरबा कन्या आवासीय विद्यालय मे कक्षा दसवीं की छात्रा थी. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा फल में दो विषय में पूरक आ गई. इसी बात से हतास होकर रेखा ने आज सुबह अपने घर के पटवत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना की खबर लगते हैं पूरे गांव में मातम छा गया.

 

You may have missed