महतारी वंदन योजना : आज 70 लाख महिलाओं के खाते में आएगी दूसरी किस्त की राशि…

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 70 लाख महिलाओं को आज महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि मिलेगी। महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी इसके लिए तैयारी में जुट गए हैं। वहीं आपके खाते में राशि आया है की नहीं इसे चेक करने के लिए आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर जानकारी ले सकते है।
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी। राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह एक-एक हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया जाएगा।
राज्य सरकार ने दूसरी किस्त एक अप्रैल को महिलाओं के खाते में डालने की तैयारी की थी, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने की वहज से तिथि को बदल दी गई थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने की वजह से नए आवेदन नही जमा हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद योजना से वंचित महिलाओं के आवेदन लिए जाएंगे।

You may have missed