सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, सीएम साय ने जताया दुख…

रायपुर : जगदलपुर से कोंडागांव जा रही सीआरपीएफ जवानों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. जिस पर सीएम साय ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर लिखा, जगदलपुर से कोंडागांव जा रही सीआरपीएफ जवानों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद खबर प्राप्त हुई. हादसे में घायल 12 जवानों और बस ड्राइवर की उचित चिकित्सा के निर्देश दिए हैं. मैं ईश्वर से सबके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
बता दें कि बस्तर के रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. ये सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे. इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए थे. ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं. जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, सभी जवान पुस्पाल कैम्प से रवाना हुए थे. रतेंगा अंधा मोड़ पर बस रोड से नीचे उतरने से पलट गई. हादसे में घायल 7 जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

You may have missed