विकसित भारत संकल्प यात्रा दूसरा चरण , राज्य शासन की योजना से 540 लोग हुए लाभान्वित…

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार, उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री अरुण साव के निर्देशानुसार रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के दिशा – निर्देशन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में वर्तमान में राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण प्रगति पर है.
इस क्रम में आज दूसरे दिन केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर निगम जोन क्रमांक 3 के लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के तहत सिंचाई कॉलोनी मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का तीसरा शिविर दिन की पहली पाली में लगाया गया.
शिविर की व्यवस्था का अवलोकन पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा सहित निगम अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल, शैलेन्द्र पाटले, अधीक्षण अभियन्ता राजेश शर्मा ने जोन 3 जोन कमिश्नर विमल शर्मा, कार्यपालन अभियन्ता सुशील मोडेस्टस, राकेश अवधिया एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया.
शिविर में राज्य शासन की महतारी वंदन योजना का स्टाल लगाया गया, जिसमें नियमानुसार पात्र 61 महिलाओं का पंजीयन किया गया. महतारी वन्दन योजना के सम्बन्ध में जानकारी 582 महिलाओं ने प्राप्त की. स्वास्थ्य शिविर के स्टाल पर 988 नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की,392 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया.
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 1954 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 540 नागरिक पंजीकृत किये गये. लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के शिविर में केन्द्र सरकार की लोकहितकारी पीएम स्वनिधि योजना से 10, पीएम विश्वकर्मा योजना से 10, पीएम आवास योजना से 4 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए. 170 नागरिकों ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.