रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया है। उन्होंने राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय नंदकुमार बघेल का निधन सुबह करीब 6 बजे हुआ है। बता दें कि नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे।
अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे , और कमजोर थे।
उन्होंने आज सुबह 6 बजे अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि पूर्व सीएम इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। सूचना मिली है कि वे दोपहर 1:40 की फ्लाइट से वापस लौटेंगे।