सहायिका ने खुद का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, ग्रामीणों ने की आंगनबाड़ी सहायिका को हटाने की मांग…

रायपुर 25 मई 2022 : कांकेर जिले से शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहाँ एक आंगनबाड़ी के सहायिका ने खुद का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यहाँ मामला भानुप्रतापपुर के ग्राम भैंसमुंडी का है। यह वीडियो पूरे गांव के वाट्सएप ग्रुपों में तेजी से फैल गया।

सहायिका की इस हरकत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक होकर गांव में बैठक कर आंगनबाड़ी सहायिका को हटाने की मांग करने का फैसला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के कृत्य से गांव छवि ख़राब हो रही है और गांव की बदनामी हो रही है।

गाँव की सभी महिलाओं ने 23 मई को बड़ी संख्या में वाहन में सवार होकर भानुप्रतापपुर पहुंचकर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं एसडीएम कार्यलय में आवेदन देकर आंगनबाड़ी सहायिका को पद से हटाने की मांग की है।

You may have missed