साय मंत्रिमंडल के 10 नाम तय, विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद शपथ ग्रहण…
रायपुर। सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में 10 मंत्रियों के नाम तयकर लिए गये हैं। इन नामों के चयन में सभी वर्गों और संभागों के प्रतिनिधित्व को तर्जी दी गई है। इस मंत्री मंडल में सबसे चौकाने वाला फॉर्मूला जो छनकर सामने आ रहा है उसके मुताबिक पुराने मंत्री मंडल के दिग्गजों में से केवल 4 को ही मंत्री बनने का मौका मिलेगा। पुराने मंत्रियों में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, लता उसेंडी, केदार कश्यप के मंत्री बनाये जाने की चर्चा है। इस बार पहल बार विधायक बने ओ.पी. चौधरी, गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब, किरण देव, रेणुका सिंह और सुशांत शुक्ला को मंत्री पद मिलने की सम्भावना जताई जा रही है। ऐसा कयास है कि विष्णुदेव साय मंत्रीमंडल के मंत्रियों का शपथ ग्रहण 21 दिसंबर को विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद होगी।

