कबाड़ से बनी 8 फीट की राजकीय पक्षी की प्रतिमा, पहाड़ी मैना बढ़ा रही शहर की शोभा…

रायपुर। शहर के नगर निगम मुख्यालय के सामने 100 किलो से अधिक कबाड़ से राजकीय पक्षी,पहाड़ी मैना की 8 फीट की प्रतिमा तैयार की गई है। शनिवार 25 नवंबर को इस प्रतिमा का लोकार्पण किया गया।
कबाड़ से बनी यह प्रतिमा नगर निगम,हीरा ग्रुप एवं यंग इंडिया ग्रुप द्वारा मिलकर तैयार किया गया हैं। इस तैयार करने में 45 दिन का समय लगा। इसे बनाने के लिए कई प्रकार के अलग – अलग मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है।