रायपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही है, वे बिलासपुर और सक्ती में दो स्थानों पर चुनावी सभाएं लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बसपा सुप्रीमो 9 नवंबर को सुबह 11.40 बजे विशेष विमान से बिलासपुर एयरपोर्ट आएंगी।
यहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.15 बजे सक्ती विधानसभा क्षेत्र के तहसील मैदान हसौद पहुंचेगी औरयहां उनकी पहली आम सभा होगी। सक्ती से रवाना होकर बिलासपुर आएंगी और बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान दोपहर 2.10 बजे दूसरी आमसभा को संबोधित करेंगी। सभा के बाद वह बिलासपुर से लखनऊ (उत्तरप्रदेश) के लिए रवाना होंगी।