रायपुर , 25 अक्टूबर 2023 : राजेन्द्र नगर उच्चस्तरीय जलागार के मेन सप्लाई लाइन के वॉल्व में लीकेज होने के कारण 500 एमएम व्यास के सप्लाई वॉल्व को बदलने एवं पुरानी जलागार से निकली पुरानी सी. आई. एवं ए.सी. पाईप लाईन को अमृत मिशन योजनांतर्गत बिछाई गई नवीन डी.आई. पाईप लाईन से इंटरकनेक्शन किये जाने का कार्य दिनांक 26.10.2023 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्य के तहत् जोन क्र. 10 नगर पालिक निगम रायपुर के जल विभाग द्वारा मेन सप्लाई लाईन में 500 एमएम व्यास का नवीन वॉल्व स्थापित किया जावेगा।
उक्त कार्य के साथ-साथ अमृत मिशन शाखा द्वारा राजेन्द्र नगर उच्चस्तरीय जलागार के कमाण्ड एरिया हेतु बिछायी गई डिस्ट्रीब्युशन पाईप लाईन को मेन सप्लाई लाईन से जोड़ा जावेगा।
उपरोक्त कार्यों के संपादन हेतु दिनांक 26.10.2023 की शाम को राजेन्द्र नगर उच्चस्तरीय जलागार से होने वाली पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी तथा दिनांक 27.10.2023 को प्रातः होने वाली पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। दिनांक 27.10.2023 की शाम को जलागार से होने वाली पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से होगी।