महात्मा गांधी वार्ड में विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने रहवासियों के साथ किया 10लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन…

रायपुर , 29 सितंबर 2023 : उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा अपने विधानसभा के विकास के लिए तत्पर रहते है क्षेत्र के लोगो ने भवन की मांग कि थी जिसको जुनेजा ने स्वीकृति दी जिसका पार्षद प्रमोद साहू एवम क्षेत्रवासीयो के साथ विधिवत पूजन कर श्रीफल फोड़कर भूमिपूजन किया।
जिसमे 5लाख रु के दुर्गानगर उत्कल भवन के द्वितीय तल पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवम 5 लाख की राशी से पंडरी तालाब स्थित शीतला मंदिर प्रांगण अंतर्गत निर्मित सामुदायिक भवन के प्रथम तल पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य किया जाएगा।
उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कर उनके मूलभूत आवश्यकताओं से अवगत हुए और कहा की क्षेत्र के जनता के लिए सदैव सेवक के रूप में कार्य करूंगा और सेवक के रूप में ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा।
उन्होंने क्षेत्र की जनता को नए विकास कार्यों के लिए बधाई दी इस अवसर पर क्षेत्र पार्षद प्रमोद साहू जी, पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन जी, संजय सोनी, महेंद्र सेन जी, रमेश यादव जज, महादेव अग्रवाल जी, सेवक महानंद जी, राजेश यादव जी, अक्कू नाग जी, गौतम यादव जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may have missed