neeraj chopra : भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया। नीरज ने पहला थ्रो जरूर फाउल किया था, लेकिन दूसरे ही थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड अपने नाम कर लिया। पूरे मैच में इससे आगे कोई भी एथलीट भाला नहीं फेंक सका।
मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट का फाइनल मुकाबला रविवार (27 अगस्त) को खेला गया। इस चैम्पियनशिप में पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे नंबर पर रहे। उनका बेस्ट थ्रो रहा, जो उन्होंने तीसरे थ्रो में हासिल किया था।
यह भारत के लिए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के ट्रैक एंड फील्ड कैटेगरी में पहला गोल्ड आया है। नीरज इस कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लॉन्ग जम्प में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। जबकि नीरज ने 2022 चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।