केरल में मानसून ने दी दस्तक, छत्तीसगढ़ में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज…

रायपुर , 09 जून 2023 : केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. एक हफ्ते बाद महाराष्ट्र और गोवा में मानसून पहुंचने की संभावना है. दिल्ली सहित उत्तर भारत में इस महीने के अंत में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है. वहीँ छत्तीसगढ़ की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने के आसार है.
केरल में इस बार मानसून एक हफ्ते लेट है. हालांकि मौसम विभाग ने इस बार मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है. छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 17 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने की पुष्टि की है.
रायपुर का तापमान सबसे ज्यादा
बता दें कि बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया.

You may have missed