रायपुर , 09 मई 2023 : छत्तीगढ़ में मोचा तूफान से मौसम प्रभावित होने की आशंका के बीच गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। प्रदेश का तापमान 43 डिग्री के पार हो गया है। वही रायपुर में तापमान 40 के करीब पहुँच गया है। अगले चौबीस घंटे में बस्तर को छोड़कर बाकी स्थानों पर गर्मी और भी ज्यादा बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है। वातावरण में अभी भी नमी की मात्रा पचास प्रतिशत से अधिक है।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मोचा तूफान का प्रदेश में कितना असर रहेगा, यह अगले कुछ घंटो में सपष्ट होगा। अभी गर्मी बढ़ाते दौर में है और दिन का तापमान धीरे -धीरे ऊपर की ओरबढ़ते जा रहा है।
पिछले 24 घंटे में एक -दो स्थानों पर बूंदाबांदी जैसे हालात बने, लेकिन इसका मौसम पर विशेष असर नै पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मोचा उफान का असर पदेश में दिखता है, तो प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में हलकी बारिश हो सकती है।