कलयुगी पुत्र ने अपनी ही माँ की कर दी हत्या , आरोपी गिरफ्तार…

बलरामपुर , 06 मई 2023 : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ जमीन विवाद को लेकर कलयुगी पुत्र ने अपने ही माँ की हत्या कर दी है। यह पूरा मामला थाना रामचंद्रपुर अंतर्गत सिलाजू गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका और मृतिका के पति शिलाजु गांव के दूसयानी पारा में महुआ बीनने के लिए गए हुए थे और महुआ बीनने के बाद लगभग 11:00 बजे दोनों आराम कर रहे थे इसी दौरान मृतिका से जमीन के रजिस्ट्री को लेकर मृतिका के पति और पुत्र और मां तीनों के बीच विवाद हो गया।
वहीं आरोपी इंद्रदेव यादव ने अपने मां पिता के साथ धक्का-मुक्की एवं हाथ लात से पटक पटक कर मारपीट किया जिस वजह से मृतिका और मृतिका के पति दोनों को काफी चोट लगी थी चोट इतनी गहरी थी कि आरोपी की मां सहन नहीं कर सकी और सुबह 4:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना रामचंद्रपुर पुलिस को तत्काल दी गई।

You may have missed