दिल्ली से रायपुर आ रहे अनवर ढेबर के वकील, फिर शुरू होगी सुनवाई…

रायपुर , 06 मई 2023 : महापौर ऐजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को ED ने गिरफ्तार किया है। कुछ देर पहले ही ढेबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है। ईडी पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांग सकती है। इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली से अनवर ढेबर के वकील रायपुर आ रहे है। जिसके बाद सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट का फैसला देर शाम तक आ सकती है।

 

दो दिन पहले ढेबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। वे अपने समर्थकों के साथ गए थे. देर रात तक उनके समर्थक डटे रहे और एजाज के बाहर आने के बाद ही वहां से लौटे। खबर है कि अनवर ढेबर ईडी की नोटिस पर नहीं गए थे। इसके बाद ईडी ने उन्हें शुक्रवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

You may have missed