रायपुर , 12 अप्रैल 2023 : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। कल से गर्मी ने लोगो को परेशान करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में अब गर्म हवाएं चलने लगी है। धुप भी तेज हो गया है। राजधानी रेयर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री तक जाने की संभावना है।
20 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
सर्वाधिक तापमान सारंगढ़ का 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी संजय बैरागी ने बताया कि प्रदेश में अब हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा गर्मी पड़ेगी, पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। हालांकि 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और गर्मी बढ़ेगी. 20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है।