विधायक कुलदीप जुनेजा ने बढ़ते कदम संस्थापक अनिल गुरुबक्षाणी के 59वी जयंती पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि…

रायपुर , 05 अप्रैल 2023 : उत्तर विधानसभा स्थित देवेंद्र नगर शमशान घाट पर बढ़ते कदम संस्था के संस्थापक स्व अनिल गुरुबक्षाणी के 59वे जयंती पर उत्तर विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संस्था के सदस्यों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जुनेजा ने कहा की उनके द्वारा निर्मित संस्था पूरे शहर में एक अच्छा पहल कर रही है संस्था द्वारा रक्तदान,अवशक्तजनो को व्हीलचेयर, वाकर,क्रचेस, एंबुलेंससेवा, स्वर्गरथ,मरचूरी एवम कैफिन फ्रिजर,निर्धन बच्चो के लिए निशुल्क कोचिंग क्लासेस एवम ट्रेनिंग सेंटर, बढ़ते कदम गौशाला,संजीवनी वृद्धाश्रम संचालित है।
हर सामाजिक कार्यक्रमों में संस्था के सदस्यों द्वारा आयोजनों को व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाया है जो की सराहनीय है स्व गुरुबक्षाणी के अभुपूर्व कार्यों को भुलाया नही जा सकता उन्होंने आगे व्यक्तव्य में कहा की संस्था आगे राष्ट्रिय एवम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करे। बढ़ते कदम संस्था द्वारा देवेंद्र नगर विधायक कार्यलय के सामने भंडारे का भी आयोजन किया गया था। संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अशोक गुरुबक्षाणी को जुनेजा ने शुभकामनाए भेट की।
इस अवसर पर अशोक गुरुबक्षाणी ,सुनील छतवानी, बसंतअरोड़ा,सुरेश रोचलानी,जगदीश छूगानी,इंद्रकुमार डोडलानी,राजू झावलानी, राजू मांगतानी,नंदलाल मुलवानी,धनेश मटलानी,अमित मूलचंदानी,सुनील नरवानी,मनोहर नागवानी,मनोज लक्षवानी,यथार्थ गुरुबक्षाणी,किशोर आहूजा,राजू तारवानी सहित सदस्य गण उपस्थित थे।

You may have missed