राजधानी में युवक ने खुद को DSP का बेटा बताकर की गुंडागर्दी, देखे वीडियो…

रायपुर , 05 अप्रैल 2023 : राजधानी रायपुर में एक युवक ने DSP चंद्रप्रकाश तिवारी का बेटा बताकर बीच सड़क पर अपनी गुंडागर्दी दिखाई है। बता दे कि युवक स्कूटी पर सवार था, युवक की स्कूटी ऑटो से टकरा गयी, इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

गुस्से से आग बबूला होकर युवक ने एक बड़ा सा पत्थर हाथ में उठा लिया और ऑटो की तरफ फेंकने की धमकी देने लगा। वहीं आरोपी आशुतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की है।