एक दिन पहले हुई शादी, रिसेप्शन से पहले दूल्हे ने दुल्हन की कर दी हत्या, खुद भी कर ली आत्महत्या…

रायपुर , 22 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर दूल्हे ने अपनी दुल्हन को चाकू मारा और फिर खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली है। बता दे कि मृतकों का आज रिशेप्शन था। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बनो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य जुटे हुए थे। इस बीच दोनों तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को चाकू मारा फिर खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।
इधर घटना कि जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरातफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

You may have missed