IND VS AUS : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से दी मात, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त…

IND VS AUS : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से विशाल जीत दर्ज ली। 
इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 130 रनों पर ही समेट दिया और उसे जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला जिसको भारत ने 27 ओवर में ही हासिल कर लिया। 
इंडिया की तरफ से मैच के हीरो रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने दोनों पारियां मिलाकर कुल 10 विकेट झटके और कंगारुओं की हालत खराब कर दी।