नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस…

नारायणपुर , 11 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने घर में घूसकर इस वारदात को अंजाम दिया है, सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू अपने घर में लगभग 8 बजे टीवी देख रहे थे, तभी नक्सलियों ने घर में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए, घायल उपाध्यक्ष को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। ये घटना जिला मुख्यालय से 43 किमी दूर छोटेडोंगर थाना से 100 मीटर की दुरी पर हुई है।

You may have missed