प्रदेश में हुई रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी, ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड
रायपुर , 02 फरवरी 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 1 नवम्बर 2022 से शुरू हुई धान खरीदी का महाभियान सफल रहा। छत्तीसगढ़ देश में पंजाब के बाद दूसरा राज्य है, जहां सर्वाधिक मात्रा में धान खरीदा गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या के मान से यदि देखा जाए, तो छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल स्थान पर है।
छत्तीसगढ़ बना 'धानवान'
धनवान बने हमारे किसान #धानवान_छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/vS9G2DbSQW— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 2, 2023
इस बार 1 लाख 19 हजार 150 किसानों से खरीदा गया जबकि पिछले साल 1 लाख 10 हजार 102 किसानों से 48 लाख 41 हजार 351 क्विंटल धान खरीदा गया था। तब 130 केंद्र थे लेकिन इस बार 138 केंद्रों किसानों का धान खरीदा गया।

जिसको लेकर ट्विटर पर भारत भर में धानवान छत्तीसगढ़ हैशटैग ट्रेंड हो रहा है। देश भर से लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दे रहे है।
