कलेक्टोरेट में पदस्थ नगर सैनिक की हार्ट अटैक से मौत , परिसर में मचा हड़कंप…
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहाँ कलेक्टोरेट में पदस्थ नगर सैनिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद कलेक्टोरेट परिसर में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार नगर सैनिक हिंछा राम साहू को हार्ट अटैक आने की सूचना मिलने के बाद 108 के जरिये जिला अस्पताल लाया गया था. जहां सिविल सर्जन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ग्राम पंचायत बोडेंना में सरपंच पद पर पदस्थ है।