नई दिल्ली , 04 जनवरी 2023 : Corona Alert : कोरोना वाइरस का खतरा एक बार फिर से पूरी दुनिया में मंडरा रहा है। चीन में BF7 वेरिएंट (Coronavirus BF 7 Variant in India) बड़ी तेजी से अपना पैर पसार रही है।
वहीं अब कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन और ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं। यूक्रेन में कोरोना से हर हफ्ते 50 से 70 मौतें हो रही हैं।
दक्षिण-पश्चिमी शहर वेनहेम में एक स्थानीय कोर्ट ने महिला डॉक्टर को यह सजा सुनाई है। उस पर 4000 से ज्यादा लोगों को मास्क न पहनने का सर्कुलर जारी कर दिया था। इनमें से कई लोगों से डॉक्टर कभी मिली भी नहीं है।
दिल्ली में सोमवार को 11 मामलों की पुष्टि
राजधानी दिल्ली में सोमवार को 11 नए मामले सामने आए और 9 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए। यहां कोरोना के एक्टिव 42 केस है। दिल्ली में कोरोना पॉजिविटी रेट 0.33% है।