छत्तीसगढ़ : मैदान में दौड़ लगा रहा था जवान ,कुछ देर बाद हुई मौत…
बीजापुर , 25 नवंबर 2022 : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस्तर फाइटर्स फोर्स का एक जवान ट्रेनिंग के दौरान मैदान में दौड़ लगा रहा था। इस बीच वह अचानक जमीन पर गिर गया और खून की उल्टियां करने लगा था। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, मृत जवान का नाम मुन्नालाल पोयाम (24) है, जो कोंडागांव जिले के दहीकोंगा गांव का रहने वाला था। हाल ही में बस्तरिया बटालियन में भर्ती हुआ था।
