8 लाख के इनामी नक्सली का मिला शव , हत्या की आशंका…

दंतेवाड़ा , 23 नवंबर 2022 : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गांव के जंगल में एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। इस मृत नक्सली की पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य देवा उर्फ तिर्री मड़कामी के रूप में हुई है। वहीं बताया जा रहा है की इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
जिले में अलग-अलग तरह की 9 घटनाओं में शामिल रहा है। यह मामला जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथी माओवादियों ने इसे मार कर जंगल में फेंका है। मंगलवार को दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि, भूसारास घाटी में जियाकोडता के जंगल में एक युवक का शव मिला है।
इसकी सूचना पर जवानों की टीम को मौके के लिए भेजा गया था। जब जवान मौके पर पहुंचे तो उन्हें शव के साथ एक हथियार भी मिला। जवानों ने शव की पहचान नक्सली देवा के रूप में की। आशंका है कि, नक्सलियों ने खुद अपने साथी को मारकर फेंका है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।8 लाख के इनामी नक्सली का मिला शव , हत्या की आशंका…