राजधानी में इस स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…

रायपुर , 7 नवंबर 2022 : ऑल इंडिया प्रोफशनल कांग्रेस के तत्वावधान से महिलाओं के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आर्ना फाउंडेशन की संचालिका अध्यक्ष रूना शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एस.बी.एच.ग्रुप साईं हॉस्पिटल न्यू राजेंद्र नगर के सहयोग से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिव शक्ति नवदुर्गा मंदिर, बसन्त पार्क महावीर नगर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
इस दौरान महिलाओं को होने वाले बच्चेदानी, दूरबीन द्वारा जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज समेत विभिन्न रोगों की जांच प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा निः शुल्क किया गया साथ ही आंखो की जांच भी की गई। यहां हर उम्र के लोगों ने इस निशुल्क शिविर में आकर अपने आंखों का और महिलाएं और बच्चों ने भी जांच करवाई।
उन्होंने बताया कि उनके फाउंडेशन द्वारा इससे पहले भी स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर, ग्रीन कार्ड, भारतीय के लिए ब्यूटी पेजेंट, किये जा चुके है। इस शिविर मे 180 से अधिक लोगों ने निशुल्क सेवा प्राप्त की, विशेष रुप से कॉस्मेटोलॉजिस्ट रूना शर्मा, रोमा तिवारी, डॉ. शोभना राणा, सोमा शर्मा, मंगेश, नीलेश, प्रवाह अन्य लोग उपस्थित रहे। इस विशाल शिविर का नेतृत्व क्षितिज चंद्राकर ने किया।

You may have missed